Friday, December 28, 2012

लंक में हनुमत त्राहि मचाई |

अरे, अरे
राम दूत बानर ने भैया, लंका दयी जराई ,
लंक में हनुमत त्राहि मचाई ,
लंक में हनुमत त्राहि मचाई |

कहत मंदोदरि सुन प्रिय स्वामी
शंकर भक्त परम विज्ञानी
अरे, मति तोरी भरमाई ,
लंक में हनुमत त्राहि मचाई |

हाथ जोड़ कर कहत विभीषण 
भाई, ठान न तपसी सों रण
अरे, सीता दे लौटाई ,
लंक में हनुमत त्राहि मचाई |

अंत काल जब आवत नेरे
मति भ्रम जाय कुसंकट फेरे
अरे, सोइ गति रावण पाई ,
लंक में हनुमत त्राहि मचाई |

No comments:

Post a Comment