
पूजन श्री अंजनी कुमार का !
शिवस्वरूप मारुतनंदन केसरी सुअन कलियुग कुठार का |
पूजन श्री अंजनी कुमार का !
हिय में राम सीय नित राखत ,मुख सों राम नाम गुण भाखत |
सुमधुर भक्ति प्रेम रस चाखत मंगलकर मंगलाकार का ||
पूजन श्री अंजनी कुमार का !
अतुलित बल,विस्मृत बल पौरुष, दहन दनुज वन,हित दावानल |
ज्ञान मुकुट मणि,सकल पूर्ण गुण ,मंजु भूमि ,शुभ सदाचार का ||
पूजन श्री अंजनी कुमार का !
मन इन्द्रिय विजयी ,विशालमति,कला निधान , निपुण गायक अति |
छंद व्याकरण शास्त्र अमित गति,राम भक्त अतिशय उदार का ||
पूजन श्री अंजनी कुमार का !
पावन परम सुभक्ति प्रदायक ,शरणागत को सब सुख दायक |
विजयीवानर सेना नायक ,सुगति पोत के कर्णधार का ||
पूजन श्री अंजनी कुमार का !!!
No comments:
Post a Comment