Monday, June 8, 2020

जय श्री #राम 💐💐
आज मैं रामचरित #मानस में पाठ के  समय #नवधा भक्ति के विषय मे पढ़ा ---पहले भी कई बार पढ़ चुकी हूं
पर आज कुछ ज्यादा ध्यान से पढ़ा --क्योंकि इस फेसबुक  के मंच पर  निर्मल भाव का अभाव दिख रहा --चहुं ओर परनिंदा की बरसात हो रही --जो अशोभनीय है -संतो की गरिमा भंग करती है --
नवधा भक्ति की पहली चौपाई में--संतो का संग बताया
कैसे करे संग--जब सन्त ही आपस मे आलोचना के समुद्र में डूबते ही जा रहे ---कैसे करे संतो का संग --नही कर सकते किसी संत का संग --
राम रक्षा करे --हम सबकी --ऐसे वातावरण से 😊
नवधा भगति कहउँ तोहि पाहीं।
सावधान सुनु धरु मन माहीं॥
प्रथम भगति संतन्ह कर संगा।
दूसरि रति मम कथा प्रसंगा॥

मैं तुझसे अब अपनी नवधा भक्ति कहता हूँ। तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर। पहली भक्ति है संतों का सत्संग। दूसरी भक्ति है मेरे कथा प्रसंग में प्रेम॥

No comments:

Post a Comment