Thursday, August 25, 2011

बेगि हरो हनुमान महाप्रभू जो कछु संकट होये हमारो

बेगि हरो हनुमान महाप्रभू जो कछु संकट होये हमारो

कोन सो संकट मोर गरिब को जो तुमसे नहीं जात है टारो

जै जै जै हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज,

हनुमत कृपा करो महाराज ||

तन में तुम्हरे शक्ति बिराजे ,मन भक्ति से भिना

जो जन तुम्हरी शरण में आये दुखः दरद हर लिना

हनुमत दुखः दरद हर लिना|

महावीर प्रभू हम दूखियन के तुम हो गरिबनिवाज

हनुमत तुम हो गरिबनिवाज |

जै जै जै हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज,

हनुमत कृपा करो महाराज ||

राम लखन वैदही तुम पे सदा रहे हर्षाये

ह्रदय चीर के राम सिया का दरसन दिया कराय

हनुमत दरसन दिया कराय |

दो कर जोर अरज हनुमन्ता कहियो प्रभू से आज

हनुमत कहियो प्रभू से आज

जै जै जै हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज,

हनुमत कृपा करो महाराज ||

No comments:

Post a Comment