Sunday, December 18, 2011

माता से विनती

माता से विनती

जय वैष्णो माता मैया जय वैष्णो माता |
हाथ जोड़ तेरे आगे मैया विनती मैं गाता ||
शीश पे छत्र विराजे ,मूरतिया प्यारी |
गंगा बहती चरनन ज्योती बनी न्यारी ||
ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे शंकर ध्यान धरे |
सेवक चंवर डुलावत नारद नृत्य करें ||
सुन्दर गुफा तुम्हारी माँ को अति भावे |
बार बार देखन को मैया, मन मेरा आवे ||
भवन पे झंडा झूले ,घंटा ध्वनि बाजे |
ऊंचा पर्वत तेरा मैया सबको प्रिय लागे ||
पान सुपारी ध्वजा नारियल भेंट पुष्प मेवा |
दास खडा चरणों में , अब तो दर्शन दो मैया ||

No comments:

Post a Comment