Tuesday, April 16, 2013

राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई

राम नवमी आ गई

राम नवमी आ गई
राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई !
प्रेम की गंगा बहाओ राम नवमी आ गई !
राम जी का जन्म हुआ देश भारतवर्ष में !
नाच उठे लोग सभी मग्न हुए हर्ष में !
झूम के खुशियाँ  मनाओ राम नवमी आ गई !
 राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई !
भूल के माता पिता का हुकम नहीं टालना !
जान की बाजी लगा के वचन सदा पालना !
धर्म की बातें सुनाओ राम नवमी आ गई !
राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई !
सभ्य हो विनम्र हो गुरुजनों का प्यार लो !
राम के गुणों से अपने जन्म को सुधार लो !
देश  को ऊँचा उठाओ राम नवमी आ गई !
राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई !
मिल के रहो मिलके चलो मिलके ही विचार लो !
जो बिछुड गए हैं उन्हें प्यार से पुकार लो !
घर की  दीवारें गिराओ राम नवमी आ गई !
राम जी के गीत गाओ राम नवमी आ गई !

1 comment:

  1. जय श्री राम !! सुन्दर रामभक्ति में रंगी सार्थक प्रस्तुति ...हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनायें...

    ReplyDelete