Tuesday, July 10, 2012

हर हर महादेव शिव हर हर महादेव

हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||
सत्य, सनातन, सुन्दर, शिव! सबके स्वामी।
अविकारी, अविनाशी, अज, अन्तर्यामी ॥1॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

आदि, अनन्त, अनामय, अकल, कलाधारी।
अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी ॥2॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

ब्रह्मा, विष्णु महेश्वर, तुम त्रिमूर्तिधारी।
कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी ॥3॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय, औढरदानी।
साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता, अभिमानी ॥4॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

मणिमय-भवन निवासी, अति भोगी, रागी.
सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी ॥5॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

छाल-कपाल,गरल-गल, मुण्डमाल,व्याली।
चिताभस्मतन, त्रिनयन, अयनमहाकाली ॥6॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

प्रेत-पिशाच-सुसेवित, पीतजटाधारी।
विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी ॥7॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी।
अतिकमनीय, शांतिकर, शिवमुनि-मन-हारी ॥8॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

निर्गुण, सगुण, निरंजन, जगमय, नित्य-प्रभो।
कालरूप केवल हर! कालातीत विभो ॥9॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

सत्‌, चित्‌, आनंद, रसमय, करुणामय धाता।
प्रेम-सुधा-निधि, प्रियतम, अखिल विश्वत्राता ॥10॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||

हम अतिदीन, दयामय! चरण-शरण दीजै।
सब बिधि निर्मल मति कर अपना कर लीजै ॥11॥
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||
हर हर महादेव शिव हर हर महादेव ||.

No comments:

Post a Comment